देवरिया । यातायात माह के पहले दिन बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए वाहन रैली निकाली जिसे एसपी संकल्प शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रत्येक वर्ष नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। पुलिस लोगों को जागरूक करने के साथ ही लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई भी करती है। यातायात माह के प्रथम दिन बुधवार को यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली एसपी कार्यालय से पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सिविल लाइन रोड,गोरखपुर रोड, पुरवा तिराहा, सिंधीमिल, कसया रोड, भीखमपुर रोड, सुभाष चौक, मालवीय रोड, अमर ज्योति चौराहा,मोतीलाल रोड, मेडिकल कालेज,रुद्रपुर मोड़ होते हुए पुलिस लाइन पहुंची। रैली में पुलिस कर्मी लोगों को हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन चलाते समय शीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरुक करते रहे।

एसपी ने कहा कि यातायात नियमों के पालन करने से वाहन दुर्घटनाओ में कमी लायी जा सकती है । इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। जिससे लोगों की जान बचाई जा सके। इस दौरान एएसपी राजेश सोनकर,प्रभारी यातायात उप निरिक्षक गुलाब सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।




