
देवरिया।
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ने परिवारिक विवाद के बाद कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सदर कोतवाली क्षेत्र के उमानगर मोहल्ला की रहने वाली मंजरी श्रीवास्तव(40)पुत्र रंजन श्रीवास्तव का परिवार में शुक्रवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद से आहत महिला ने कमरे में पंखे की कुंडी में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार के लोग कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे तो महिला को फंदे से लटकता हुआ देख कर दंग रह गए। परिवार में कोहराम मच गया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




