सवारियों से भरी ऑटो ट्रेलर से भिड़ी, एक कि मौत, तीन घायल

SHARE:

देवरिया। नगर के पेट्रोल पंप चौराहा पर मंगलवार की शाम करीब छह बजे बरहज की तरफ से सवारी लेकर जा रही ऑटो सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। घटना में चार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज में लिए देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सन्तोष तिवारी( 57) पुत्र स्व ध्रुवदेव तिवारी निवासी ग्राम हरनौठा की स्थिति गम्भीर देख चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार की शाम उनकी मौत ही गई।
घटना में घायल हरेराम यादव (54) पुत्र कुश यादव निवासी बड़का गांव थाना बरहज, रूबी (29), ज्योति ज्योति( 25) पुत्री द्वारिका गोंड( 25) वर्ष निवासी ग्राम महुई श्रीकांत थाना खुखुन्दू को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी लोग बरहज से दशहरा का मेला कर घर जा रहे थे।सन्तोष के मौत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now