![]()
![]()
![]()
देवरिया।नगर समेत ग्रामीणांचलों में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं ने विसर्जन किया। हवन के बाद देवी प्रतिमाओं को वाहनों पर रखकर उपनगर में शोभा यात्रा निकाली गई। नाचते-गाते श्रद्धालु बरहज व कपरवार घाट पहुंचे, जहां प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य अपनी मूर्तियों को विसर्जन के लिए हाथी, घोड़े व बैंडबाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली। नाचते-गाते व मां का जयकारा लगाते श्रद्धालु पैदल व वाहनों से नदी तट की यात्रा तय किए। ट्रैक्टर-ट्राली व वाहनों पर लाइट व जेनरेटर की व्यवस्था कर सजावट किया गया था। डीजे की बाध्यता के बावजूद मूर्ति मालिकों ने धड़ल्ले से डीजे बजाया। कपरवार में दोपहर से लेकर रात तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। भारतीय वेशभूषा व तिरंगा के रंग में अपनी शोभा यात्रा निकाली। देवी गीतों पर छोटे बच्चों द्वारा झांकी निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।उपजिलाधिकारी अवधेश निगम, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह पूरे क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।





