देवरिया में रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कार व बाइक फूंकि

SHARE:

देवरिया- शहर के पुरवां मोहल्ले में भूमि विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए साथ ही एक कार और बाइक भी फूंक दी गई है। वहीं एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। जिसे पुलिस ने नकार दिया है। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामअशीष यादव ने अपनी 43 कट्ठा बागीचा की भूमि को प्लाटिंग करने वाले एक व्यक्ति को दे दिया है। प्लाटिंग की जमीन और रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में पिछले कुछ समय से विवाद शुरू हो गया था। शनिवार को इस मामले में एसडीएम सदर मौके पर भी गए थे। उन्होंने भूमि का जायजा लेने के बाद पैमाइश होने तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। रविवार की सुबह एक पक्ष के लोग प्लाटिंग स्थल पर पहुंचे। इसी बीच दूसरे पक्ष ने उन्हें रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बवाल शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे को मारने-पीटने लगे। उसी दौरान कुछ लोगों ने एक पक्ष की बाइक और कार फूंक दिया। एक पक्ष का आरोप है कि उसी दौरान किसी ने फायरिंग भी की। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में एक पक्ष के शशिभूषण चौहान, उनके भाई धनंजय, बेटा वरुण और दामाद सच्चिदानंद को लोगों इमरजेंसी पहुंचाया। घटना की सूचना पर सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंच कर सभी का बयान दर्ज किया। इस दौरान शशिभूषण चौहान ने दूसरे पक्ष पर रिवाल्वर लूटने का भी आरोप लगाया है।

बता दें की सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मोहल्ला के रहने वाले रामअशीष यादव और राजाराम चौहान के बीच वर्षो से वर्चस्व को लेकर विवाद चलता है। दोनों पक्ष के लोग प्रधान भी रह चुके हैं।

सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने इस बारे मे बताया कि भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। इस दौरान कुछ लोगों ने एक कार और बाइक को आग लगा दिया। फायरिंग की बात गलत है। पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज किया है। विवाद की जड़ में भूमि विवाद है। जांच कर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now