अब देवरिया में महिलाएं चलाएंगी कैंटीन,जल्द होगी शुरुआत 

SHARE:

देवरिया – अब जिले में पुरुषों की तरह महिलाएं भी कैंटीन चलाएंगी। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठित शहरी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं देवरिया में शक्ति रसोई के नाम से कैन्टीन का संचालन करेंगी। इसके लिए डूडा ने स्वयं सहायता समूहों से प्रस्ताव मांगा है।

जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के परियोजना अधिकारी रोहित सिंह ने बताया है कि प्रथम चरण में गैर नगर निगम जनपदो में एक शक्ति रसोई का शुभारम्भ किया जाना है। इच्छुक स्वयं सहायता समूह 29 सितंबर तक डूडा कार्यालय में प्रस्ताव जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि सरकार के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि शहरी क्षेत्रो में गठित स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की मुहिम को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके और विभिन्न स्थलो पर लोगो को स्वस्थ आहार की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सके।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now