कुशीनगर के सोहसा मोक्ष धाम के विकास हेतु एकजुट हुए क्षेत्रवासी

SHARE:

30 सितंबर तक सरकारी पहल का इंतजार, अक्टूबर से जनसहयोग से विकास कराने का निर्णय

कसया तहसील क्षेत्र में छोटी गंडक नदी के तट पर स्थित सोहसा मोक्ष धाम के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर रविवार को मोक्ष धाम परिसर में क्षेत्रीय नागरिकों की बैठक हुई। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र के आह्वान पर हुई बैठक में मोक्ष धाम की वर्तमान स्थिति, आवश्यक सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में देव दीपावली के अवसर पर वर्ष 2024 और 2025 में क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दुबे की ओर से सोहसा मोक्ष धाम के विकास को लेकर की गई घोषणाओं का भी उल्लेख किया गया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि सांसद उनकी अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द विकास कार्य शुरू कराएंगे। इसके लिए 30 सितंबर 2026 तक इंतजार करने का निर्णय लिया गया।

अक्टूबर से जनसहयोग से शुरू होगा विकास

बैठक में बताया गया कि देव दीपावली 2025 के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने संकल्प लिया था कि यदि जिम्मेदार स्तर से मोक्ष धाम का विकास नहीं कराया जाता है तो जनसहयोग से आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसी संकल्प के तहत निर्णय लिया गया कि 30 सितंबर तक यदि विकास कार्य शुरू नहीं हुआ तो अक्टूबर 2026 से जनसहयोग के माध्यम से चरणबद्ध विकास कार्य शुरू कराया जाएगा।

डॉ. हरिओम मिश्र ने कहा कि सोहसा मोक्ष धाम आसपास के करीब 100 गांवों के लोगों की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। यहां लोग अपने स्वजनों को अंतिम विदाई देने पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद मोक्ष धाम कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

उन्होंने बताया कि मोक्ष धाम तक पहुंचने के लिए बेहतर मार्ग, नियमित साफ-सफाई, घाट का विकास, अंत्येष्टि के दौरान बारिश से बचाव के लिए शेड और लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जरूरत है।

एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग हुए शामिल

बैठक में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इनमें अनिल त्रिपाठी, उमेश राव, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, विवेक राव, कृष्णमोहन, हेमंत मिश्र, राम नरेश मिश्र, शिव कुमार पांडेय, सुभाष कान्दू , जय प्रकाश वर्मा, अमरजीत, पंकज राव, सत्यजीत सिंह, अभिषांक शर्मा, मनोज पटेल, गोलू पटेल, चंदेश्वर विश्वकर्मा, देवानंद गौड़, सेवा लाल यादव, अरुण कुमार पेशकार, अजय कुमार, प्रमोद मिश्र, संतोष पटेल, आशुतोष मद्देशिया, चंदन मोदनवाल, टाइगर, रंजीत राय, रामदास शर्मा, मनोज यादव, सत्य प्रकाश राव, कमलेश पटेल, कमलेश गुप्ता, हरिओम शर्मा, घनश्याम प्रसाद, त्रिलोकी नाथ दुबे, रमेश गौड़, मोती गौड़, राहुल कुमार, आदित्य पांडेय, निशांत मिश्र, खुर्शीद आलम, शैलेष सिंह, हर गोविंद राव, सतवंत यादव तथा नयी दिशा के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

Laddu Sharma
Author: Laddu Sharma

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now