देवरिया में बोले सीएम योगी: रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

SHARE:

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया दौरे के दौरान अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि जनआस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेंगे। अयोध्या पर बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय यदि किसी के पास प्रमाण हैं तो उन्हें एसआईटी को सौंपे। रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

देवरिया में 456.38 करोड़ रुपये की 106 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटा और भगवान राम के नाम पर सवाल उठाने वालों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। उन्होंने कहा कि आज वही लोग आस्था की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार में नौकरियों में भ्रष्टाचार होता था, जबकि वर्तमान सरकार में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि पहले की सरकार होती तो नौकरियों की नीलामी होती।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दोबारा टेंडर प्रक्रिया अपनाकर करीब तीन हजार करोड़ रुपये की बचत कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की व्यवस्था में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की संभावना थी।

कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर पूरे प्रदेश में शांति बनी हुई है और कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की हिम्मत नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के विकास के लिए सरकार लगातार निवेश और आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों से विकास कार्यों के प्रस्ताव लेकर बिना किसी भेदभाव के धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now