छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर सपा की संगोष्ठी, सामाजिक न्याय के विचारों को अपनाने का आह्वान

SHARE:

देवरिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में शुक्रवार को महान समाज सुधारक, सामाजिक न्याय के अग्रदूत एवं आरक्षण व्यवस्था के प्रणेता राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने की, जबकि संचालन जिला सचिव पंकज वर्मा ने किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज कोल्हापुर रियासत के दूरदर्शी एवं जनहितैषी शासक थे। वर्ष 1894 से 1922 तक के शासनकाल में उन्होंने शिक्षा, सामाजिक न्याय, समानता तथा पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि शाहूजी महाराज को आरक्षण व्यवस्था का जनक माना जाता है, जिन्होंने सबसे पहले शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने कहा कि शाहूजी महाराज ने जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए महिला शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया। उनका संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित, पिछड़े और दलित समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। आज भी उनके विचार सामाजिक न्याय और समान अवसर की अवधारणा को नई दिशा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

इस अवसर पर हृदयनारायण जायसवाल, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, एन.पी. यादव, मनोज यादव, रामनाथ चौहान, पिंटू पासवान, डॉ. रामअवध यादव, ओमप्रकाश, अंगदनाथ चौरसिया, ओमप्रकाश शर्मा, हरिश्चंद्र प्रसाद, गोरख यादव, शीतल गुप्ता, संगम यादव, रामप्रीत, अर्जुन, राजनाथ, गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now