पिकअप से 11 गोवंशीय पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्ता

SHARE:

पिकअप से 11 गोवंशीय पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्त

 

देवरिया। बनकटा थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 11 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के पंचरुखिया-मठिया मार्ग पर ग्राम सोठाचक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (संख्या यूपी 61 टी 8320) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 11 गोवंशीय पशु ठूंस-ठूंस कर लदे मिले। पशुओं के साथ क्रूरता किए जाने की भी पुष्टि हुई।

मौके से पुलिस ने वाहिद (31) पुत्र फिरोज अहमद निवासी खरगीपुर गोडहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ तथा अवधेश कुमार (32) पुत्र स्व. घुरहू निवासी फत्तेपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आसिफ अंसारी निवासी हसनाडीह, थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ का नाम भी प्रकाश में आया है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर बनकटा थाने में गौहत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद पशुओं को सुरक्षित संरक्षण में भेज दिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी वाहिद के खिलाफ जौनपुर और मऊ जनपद में गौतस्करी, पशु क्रूरता और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अवधेश कुमार पर आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर के विभिन्न थानों में गौतस्करी, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। जनपद में गोवंशीय पशुओं की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now