मंदिर के पूजारी की पीट पीट कर हत्या, आक्रोश

SHARE:

देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के पुजारी की गांव के कुछ लोगों ने पीट पीट कर हत्या दिया। के पीछे कारण दो दिन पूराना विवाद बताया जा रहा है। एसपी संकल्प शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी लिया। सूचना पर मन्दिर के पीठाधीश्वर शिवचरण दास व उत्तराधिकारी गोपालदास सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं, क्षेत्राधिकारी आदित्य गौतम और थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने गांव में छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मन्दिर के उत्तराधिकारी गोपालदास ने कहा कि दो दिन पूर्व हुए विवाद में अशोक चौबे ने तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों के हौंसले बढ़ गए।

भलुअनी गांव के तेनुआ में एक व्यक्ति के घर मुंडन था। रात में मीट और शराब का दौर चल रहा था। अशोक के घर के बगल में उनका भांजा किराने की दुकान चलाता है। रात के करीब 11 बजे कुछ लोग शराब के नशे में दुकान पर पहुंचे और दुकान खोलने पर जोर देने लगे, अशोक ने उन्हें समझाया की रात को दुकान नहीं खुलेगी सुबह आएगा। इसी बात को लेकर उन लोगों ने अशोक की पिटाई कर दी। मंगलवार को दिन में किसी ने गांव में यह चर्चा कर दी कि अशोक थाने पर नामजद तहरीर दिए हैं। इसी बात से आरोपी पक्ष खार खाया हुआ था। उसी रंजिश में मंगलवार की देर रात कुछ लोगों ने अशोक को मारा पीटा। इस दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now