कम मत प्रतिशत वाले मतदान केंद्रो पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

SHARE:

देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी,स्वीप नोडल प्रत्यूष पांडेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत ऐसे बूथ जिन पर विगत निर्वाचन में सबसे कम मतदान हुआ आज उन पर मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलौली एवं प्राथमिक विद्यालय पिपरा बांध में मतदाता जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ग्राम सभा तिलौली में मतदाता जागरुकता रैली एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र- छात्राओं एवम शिक्षकों ने भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर, स्लोगन, बैनर के माध्यम से अपने अभिभावको एवं ग्राम वासियों को जागरुक किया।
जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी तथा ग्राम प्रधान विजय मोहन शर्मा द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई, जिसमें छात्रों के अतिरिक्त उनके माता-पिता ने भी भाग लिया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश यादव, संपूर्णानंद पांडेय ,रतनबाला,पुनीत कुशवाहा, मनीष पांडे फैशल, एआरपी अमित कुमार शर्मा, विद्यालय के कर्मचारी,आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवम् ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सलेमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टिटौली में जिला शालिग्राम उद्योग अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई एवं ग्राम वासियों को मतदान की शपथ दिलाई गई एवं उन्हें 1 जून को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। भलुअनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महुई श्रीकांत में विद्यालय के छात्रों ने संबंधित ग्राम सभा में जाकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली एवं लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया। पथरदेवा विधानसभा में खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र के नेतृत्व में मुंडेरा ग्राम सभा में निर्वाचन साक्षरता अभियान तथा मतदान शपथ का आयोजन किया गया।
विकास खंड लार के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में
आज मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाताओं को गजागरूक करने क्रम में उपजिलाधिकारी भाटपार रानी के नेतृत्व में कंपोजिट स्कूल रावतपार अमेठिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ जहां बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न रंगोलिया, मेहंदी एवं अन्य कलाकृतियों की उपजिलाधिकारी ने प्रशंसा की। कंपोजिट विद्यालय में लगे मतदाता सेल्फी पॉइंट पर सभी ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सेल्फी लेकर उत्सवर्धन किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्भय नारायण सिंह द्वारा उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न महिला एवं दिव्यांग मतदाताओं के साथ-साथ स्विप नोडल अवनीश कुमार मिश्रा विद्यालय के स्टाफ मिथिलेश सिंह संगीता देवी रीना अंकित कुमार सिंह तरुण कुमार सिंह रानी रीना यादव लेखपाल रंजीत प्रसाद ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संदीप यादव एवं BLO वीर बहादुर व सैयद अली इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही लार विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय कोर कंपोजिट विद्यालय गौरी अमेठिया कंपोजिट विद्यालय बलुआ गौरी में भी बच्चों ने विभिन्न रंगोली एवं स्लोगन के साथ-साथ गांव में रैली लगाकर मतदाताओं को जागृत करने के लिए प्रेरित किया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now