होली की ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की एसपी ने किया जांच

SHARE:

देवरिया। होली के हुड़दंग को देखते हुए जिले में पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसपी संकल्प शर्मा सोमवार को जिले की सड़कों पर निकले। उन्होंने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की जांच करते हुए मुस्तैद रहने को कहा।
होली पर जिले के प्रत्येक थाने से क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए कुछ थानों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी और पीएसी मुहैया कराया गया है। होली दो दिन होने से पुलिस कर्मियों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।               

सोमवार की सुबह से पुलिस कर्मी अपने अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच गए। ड्यूटी स्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी चौराहे और मोड़ पर खड़े होकर हुड़दंग मचाने वाले को शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील कर रहे थे। एसपी संकल्प शर्मा 11 बजे के लगभग आवास से निकले। वह रोडवेज होते हुए कचहरी तिराहा पर पहुंचे, जहां पर एसपी की गाड़ी रुकी तो पुलिस कर्मी भाग कर वहां पहुंचे। एसपी ने पुलिस कर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।  सुभाष चौक पर कुछ युवा तेज गति से बाइक चला रहे थे।     

एसपी ने उन्हें रोककर शांति से त्यौहार मनाने को कहा। वहां भी पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद वह सोनूघाट होते हुए खुखुन्दू चौराहे पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से जानकारी लते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद सलेमपुर और लार पहुंच कर होली के बारे में जानकारी लिया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now