रोवर रेंजर्स प्रवेश कैंप में छात्रों के टेंट का किया निरीक्षण

SHARE:

 


देवरिया।
संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय रोवर रेंजर्स प्रवेश कैंप के आखिरी दिन अलग अलग कार्यक्रम का प्रस्तुत किया गया। छात्रों द्वारा लगाए गए टेंट का मुख्य अतिथि ने निरीक्षण किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के रोवर आयुक्त और प्राचार्य बीआरडी पीजी कॉलेज प्रोफेसर शरत चंद्र मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज बरहज के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी, एनसीसी के कर्नल रोहित नंदन को स्कार्फ पहना कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद अतिथियों ने टेंट का निरीक्षण किया। बच्चों द्वारा बनाए गए बिना बर्तन और कम से कम साधनों में बनाए गए भोजन का स्वाद भी अतिथियों द्वारा लिया गया। रेंजर प्रभारी डॉक्टर शगुफ्ता अफरोज द्वारा तीन दिन के कैंप में हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर शरद चंद्र ने इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि कर्नल रोहित नंदन ने बताया कि जानवर और मानव के बीच का अंतर यह है कि जानवर अपने लिए जीता है और मानव सदैव दूसरों के लिए करता है उसका हर काम दूसरों के भले से किसी न किसी तरह जुड़ा होता है। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्रा ने किया। संचालन डी ओ सी सूरज चंद ने किया। रोवर प्रभारी डॉक्टर राजकुमार गुप्त ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान तूलिका पांडे, मंतोष मौर्य, पुनीत सिंह, निखिल गौतम, प्रदीप दीक्षित, प्रियंका राय उर्वशी पचेरिया आदि मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now