गायत्री महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

SHARE:

तरकुलवा।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा तरकुलवा की ओर से बृहस्पतिवार को नव कुण्डलीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हुई। इससे पहले इलाके में भव्य कलश यात्रा निकल गई।चार दिवसीय चलने वाली गायत्री महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा को आचार्य ने रवाना किया। यात्रा के दौरान मां दुर्गा, लक्ष्मी, काली, हनुमान जी, राम दरबार एवं हवन करते हुए ऋषिगण की झांकी रथ घोड़े तथा डीजे के साथ निकाली गई जो यज्ञस्थल से चलकर कस्बा होते हुए बंजरिया मोड का भ्रमण कर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान भारी संख्या में जुटे नर नारी पीले वस्त्र धारण कर सर पर कलश लिए वेद साहित्य लेकर हम बदलेंगे युग बदलेगा नारा लगाते हुए चल रहे थे। यज्ञ स्थल में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे आचार्य ने कलश स्थापना भव्य आरती के साथ संपन्न कराया। इस दौरान रामस्वरूप जायसवाल, रामायन मद्धेशिया, शारदा, मुन्ना, सनी, विनोद, बिपिन, प्रदीप अग्रवाल, महेंद्र जायसवाल,व्यापार संघ के मंडल अध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, हरिकेश, अभिषेक, राज आदि लोग उपस्थित रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now