होली में ड्यूटी करने वाले रोडवेजकर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

SHARE:

देवरिया। होली को देखते हुए यूपी रोडवेज प्रबंधन अपने चालकों और परिचालकों के लिए विशेष प्रोत्साहन देगा। विभाग ने विशेष प्रोत्साहन योजना 22 मार्च से 1 अप्रैल तक लागू करने का निर्णय लिया है। प्रति दिन 300 किमी अधिक चलने पर इन्हें प्रति किमी 55 पैसा अतिरिक्त दिया जाएगा।
देवरिया डिपो में निगम और अनुबंधित मिला कर करीब दो सौ बसों का संचालन होता है। देवरिया डिपो से प्रतिदिन दिल्ली के लिए चार, लखनऊ के लिए एक, कानपुर के लिए आठ , प्रयागराज के लिए 3 और वाराणसी के लिए एक बस प्रतिदिन जाती है। निगम की बसों को लम्बी दूरी तो अनुबंधित बसों को पड़ोसी जिले के साथ ही लोकल रूटों पर भेजा जाता है। होली में भीड़ को देखते हुए विभाग ने इस बार से प्रोत्साहन योजना शुरु किया है। योजना के तहत ऐसे चालक और परिचालक जो 11 दिनों की दैनिक ड्यूटी करते हैं, उनको 400 रुपये प्रति दिवस की दर से एकमुश्त 4400 रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। यदि कोई चालक-परिचालक पूरे 10 दिनों तक उपस्थित होकर उक्त मानक से अधिक किमी अर्जित करता है तो उसे 350 रुपये प्रतिदिन की दर से एकमुश्त 3500 रुपये दिए जाएंगे। संविदा चालकों-परिचालकों को निर्धारित मानक से अधिक किमी अर्जित करने पर अतिरिक्त किमी पर 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त देय होगा।

दस दिन लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मियों को 18 सौ
होली अवधि में 11 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कार्मिकों को एकमुश्त 1800 रुपये और इस अवधि में दस दिन ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को एकमुश्त 1500 रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा।। इसके अलावा समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक को 10 हजार की स्वीकृति दी गयी है। इसका वितरण वे क्षेत्रीय समिति की संस्तुति के अनुसार क्षेत्र के कर्मचारियों में वितरित करेंगे। वहीं, होली की अवधि में बेहतर संचालन व सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को प्रबंध निदेशक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

देवरिया के एआरएम बोले….
एआरएम इरफान अहमद ने कहा कि होली को देखते हुए 22 मार्च से 1 अप्रैल के बीच लगातार ड्यूटी करने वाले चालक और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरु दिया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन तीन सौ किमी लगातार 11 दिन चलने वाले चालक और परिचालक को 4400 रुपये दिया जाएगा। लगातार दस दिनों तक चलने पर 3500 रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now