परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने गोरखपुर का किया भ्रमण

SHARE:

देवरिया। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को एक्सपोजर विजिट गोरखपुर का भ्रमण कराया गया। बस से देवरिया सदर विकासखंड, देवरिया नगर और बरहज गौरा के बच्चे जिला मुख्यालय पहुंचे थे। जहां से बसों से 200 छात्र गोरखपुर के लिए रवाना हुए। छात्रों ने वहां तारामंडल, नौका विहार और चिड़ियाघर देख कर काफी प्रसन्न हुए।
जिले के  देवरिया सदर विकासखंड, देवरिया नगर और बरहज गौरा के 71 उच्च प्राथमिक स्कूल के छात्रों की परीक्षा हुई थी। परीक्षा में 200 छात्रों का चयन किया गया था। नगर के खंडशिक्षाधिकारी  विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने छात्रों के बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालयों शिक्षकों के साथ  छात्र बसों से गोरखपुर के लिए रवाना हुए। जहां छात्रों ने  तारामंडल , नौका विहार एवं चिड़ियाघर देखा। छात्रों के भोजन की व्यवस्था किया गया था। खंडशिक्षाधिकारी  विजयपाल नारायण त्रिपाठी  ने कहा कि छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए राष्ट्रीय अविष्कार योजना के तहत छात्रों को तारामंडल और चिड़िया घर घुमाया गया। जहां पर उन्हें चिड़िया घर के जानवरों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान  शैलेंद्र नाथ चौबे,मनोज मिश्र, संदीप नायक, रमेश यादव, नवनाथ मौर्य, राहुल सिंह,जयप्रकाश राव, घनश्याम सैनी , दुलारी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now