
देवरिया। मंगलवार को हाईस्कूल में 5670 और इंटर में सुबह और शाम की दोनों पालियों में 337 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। मंगलवार को दोनों पालियों में हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान उड़ाका दल जिले के परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए छह उड़ाका दल और 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाया गया था। वहीं गोरखपुर के जेडी और पर्यवेक्षक ने भी जिले के कई परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया।
सुबह की पाली में 8:30 से हाईस्कूल का गणित का पेपर था। सुबह की पाली में हाई स्कूल के लिए जिसे के सभी 180 परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा हुई। जिसमें 52248 छात्रों का नामांकन था, जिसमें से 46578 छात्रों ने गणित का पेपर दिया। अलग-अलग केंद्रो के कुल मिला कर 5670 छात्रों ने परीक्षा को छोड़ दिया। वहीं सुबह की पाली में इंटर का फल संरक्षण समेत अन्य विषयों की परीक्षा हुई। जिसमें 21 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। शाम की पाली में हाई स्कूल में आटोमोबाइल्स की परीक्षा हुई। वहीं शाम की पाली में गृह विज्ञान ओर व्यवसाय अध्ययन के लिए परीक्षा हुई। इंटर की परीक्षा में 4402 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 4086 ने परीक्षा दिया। वहीं 316 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट दौड़ लगाते रहे। इसके साथ ही डीआईओएस वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सुबह की पाली में बांसी, भेड़ापाकड़, फुलमति खैराट, दिस्तौली, पचरुखिया, गाढ़ा स्कूल का निरीक्षण किया। वहीं शाम की वाली में अशोका इंटर कालेज डुमरी,महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कालेज, कलिन्द इंटर कालेज और बीआरडी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। जहां परीक्षा शांति पूर्वक चल रहा था।
डीआईओएस ने जिले के आधा दर्जन से अधिक केंद्रो पर पहुंच कर स्ट्रांग रुम के सील की जांच किया।
पर्यवेक्षक और जेडी ने कई केंद्रो का किया निरीक्षण
देवरिया जिले के श्रीराम इंटर कालेज तेलिया कला के स्ट्रांग रुम का ताला सोमवार को केन्द्र व्यवस्थापक ने खोल दिया था। इसकी जानकारी होने पर बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने वाराणसी के कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के रीडर बृजेश कुमार को पर्यवेक्षक बनाया है। पर्यवेक्षक मंगलवार को जिले में पहुंचे और कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया। इसके बाद श्रीराम इंटर कालेज तेलिया कला के बारे में जानकार लिया। इसके बाद सुबह की पाली में नवलपुर, कौड़िया मिश्र, सहजौर, मनिहारी, भरथुआ, शेरवा बभनौली स्कूल की जांच किया। इसके बाद दूसरी पाली में एसएसबीएल इंटर कॉलेज और आरकेवाई स्कूल का निरीक्षण किया। वहीं गोरखपुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेन्द्र नाथ सिंह जिला मुख्यालय पहंचे। इसके बाद रामपुर कारखाना क्षेत्र के आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया।
कोठार से ले गए आर्ट और बी कॉपी
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में बोर्ड का पेपर रखा गया है। जिले के लगभग दर्जनों परीक्षा केंद्रो के कर्मचारियों ने मंगलवार को बी कॉपी लेने के लिए आए हुए थे। जहां स्कूल की मांग के आधा बी कॉपी कर्मचारियों को दिया गया। इसके साथ ही कला की भी कॉपी कर्मचारी कोठार से प्राप्त किया।




