छठघाट के सीढ़ी पर मिला युवक का शव

SHARE:

तरकुलवा।
देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के सोहनरिया गांव में एक 20 वर्षीय युवक मंगलवार की देर शाम गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित पोखरा के छठ घाट की सीढ़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाया गया। युवक अपने मामा के घर आया था। शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली थानाक्षेत्र के मलकौली गांव का रहने वाला राजकुमार गोंड (20) पुत्र राकेश गोंड एक दिन पूर्व तरकुलवा थानाक्षेत्र के सोहनरिया गांव में अपने मामा धर्मराज गोंड के घर आया था। मंगलवार की देर शाम गांव के लोगों ने उसे पोखरा के किनारे छठ घाट की सीढ़ी के पास मृत अवस्था में देखा। ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि डॉ.प्रमोद गुप्ता को इसकी सूचना दी। उन्होंने घटना की सूचना तरकुलवा पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कह पाऊंगा।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now