SHARE:

अंडर-14 राष्ट्रीय कबड्डी टीम में शिफा का चयन
बघौचघाट।
घर के चौक और खेत में कबड्डी के गुण सिखते हुए शिफा खातून अब नेशनल गेम में अपना परचम फहराएगी। शिफा का अंडर-14 राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन हुआ है। वह नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में यूपी से प्रतिभाग करेगी। इस मुकाम पर पहुंचने वाली वह गोरखपुर मंडल की इकलौती खिलाड़ी होगी।

पथरदेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मेदीपट्टी, बेलवनिया की रहने वाली शिफा खातून बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय नोनियापट्टी में आठवीं कक्षा की छात्रा है। मां सबिहा देवी गृहणी व पिता मुस्लिम सिद्दीकी घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। कहते हैं कि प्रतिभा धन-संपदा की मोहताज नहीं होती है। शिफा शुरू से ही कबड्डी में होनहार रही है। शुरू में उसने खेत खलिहानों में कबड्डी के गुण सिखना शुरू किया। विद्यालय में जब उसने दाखिल लिया तो वहां के शिक्षकों ने उसे प्रशिक्षण देना शुरू किया।

इधर माध्यमिक शिक्षा विभाग की अंडर-14 प्रतियोगिता शुरू हुई तो शिफा ने उसमें प्रतिभाग किया। इसमें शिफा ने जनपद से लेकर राज्य स्तर तक अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शिफा को नेशनल कबड्डी टीम में चयनित किया है। नेशनल प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के कड़प्पा में 28 जनवरी से 01 फरवरी तक आयोजित होगी। इस सफलता पर बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, बीईओ गोपाल मिश्र, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक नसरुद्दीन सिद्दीकी व शिक्षक अरविंद चौहान ने शिफा को बधाई दी है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now