
देवरिया।
चितामनचक में एक युवक को घर के पास गोली मारने के मामले में वांछित विकास यादव को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके पहले इस घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के चितामन चक निवासी रोहित यादव पुत्र रामवदन यादव को 30 दिसंबर-23 की दोपहर में कुछ बदमाशों ने घर के बाहर बुलाकर उसके उपर फायर झोंक दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रोहित की मां की तहरीर पर सदर कोतवाली में धारा 307 के तहत 3 नामजद व अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 2 जनवरी-24 को गोली कांड में शामिल पवन यादव पुत्र सतिराम यादव, निवासी गोबराई, थाना कोतवाली, रोहित मणि त्रिपाठी पुत्र पप्पू मणि निवासी, रामनाथ देवरिया, थाना कोतवाली तथा शिवम मिश्रा पुत्र भीमसेन मिश्रा निवासी पोखभिन्डा थाना बरियारपुर जिला देवरिया को घटना में शामिल बाइक व देशी तमन्चा के साथ गिरफ्तार किया।
तीनों को न्यायालय किया गया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। गुरूवार को सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ चकियवा ढ़ाला के पास से इस घटना में वांछित अभियुक्त विकास यादव पुत्र स्व. राजेन्द्र यादव उर्फ रविन्द्र यादव निवासी सकरापार थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। विकास यादव को गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक मान सिंह, कांस्टेबल अविनाश सिंह, रोहित सरोज, महिला कांस्टेबल ललिता गौतम शामिल रहे।
विकास यादव पर दर्ज है एक दर्जन मुकदमें
सदर कोतवाली के सकरापार निवासी विकास यादव पर सदर कोतवाली थाने में ही एक दर्जन मुकदमें दर्ज है। उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवही हो चुकी है। सदर कोतवाली में मु.असं. 695/2017 धारा 147, 148, 323, 504, 506, 342, 395 मु.असं. 264/2018 धारा 14, 323, 504, 506, 352, 395, 397 भादवि व 7 सीएलए ऐक्ट, मु.असं. 697/2018 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर ऐक्ट, मु.असं. 695/2018 धारा 147,148,149,323,324,336, मु.असं. 919/2018 धारा 147,148,323,504,506,307,427,मु.असं. 299/2020 धारा 147,452,323,504,506,352,188,269, मु.असं. 468/2020 धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट, एनसीआर सं. 87/2018 धारा 323,506, एनसीआर सं. 358/2018 धारा 323,504,506, एनसीआर सं. 391/2018 धारा 323,504,506 दर्ज है।




