
देवरिया।श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंदिरो पर स्वच्छता के आह्वान के क्रम में आज सदर सांसद डॉ.रमापतिराम त्रिपाठी तथा नपाध्यक्ष अलका सिंह ने देवरही मन्दिर और सोमनाथ मन्दिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई किया।इस दौरान सांसद डॉ.त्रिपाठी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का दुर्लभ क्षण 550 वर्षो के संघर्ष के बाद आया है।हम सभी देशवासी सौभाग्यशाली है कि इस अवसर के साक्षी बनेंगे।यह अवसर युगों-युगों में बहुत ही सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है कि उनके समक्ष स्वयं भगवान विराजमान हो।भाजपा की मोदी और योगी सरकार इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देश भर में उत्सव की तरह मना रही है।
नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन-जन के आराध्य है।हम सभी प्रभु की जितनी सेवा कर पाये कम है।प्रभु के स्वागत की सभी नगरवासी जोरदार तैयारी कर रहे है।

इस दौरान अजय शाही,रमेश वर्मा,संजय पाण्डेय,गोविन्द चौरसिया,अम्बिकेश पाण्डेय,मारकंडेय गिरी,मनीष सहाय,विजय पण्डित,रमेश मल्ल,दीपक श्रीवास्तव,संतोष मिश्रा,मिथिलेश मिश्रा,दीपू यादव,सुशील सिंह आदि रहें।
वही भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने राघव नगर स्थित हनुमान मंदिर पर कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से लेकर 22 जनवरी पर भाजपा के कार्यकर्ता सभी मंदिरों पर स्वच्छता का कार्यक्रम करने के साथ-साथ भजन-कीर्तन भी करेंगे।यह अवसर हम सभी के जीवन मे आया है जिससे हम सभी धन्य हो गये है।
इस दौरान नपाध्यक्ष अलका सिंह,राजेश कुमार मिश्रा,प्रमोद शाही,अभय नाथ तिवारी,अखिलेश मिश्रा,दिनेश गुप्ता,राजू पाण्डेय,गोविन्द चौरसिया,सुधीर मद्धेशिया आदि रहे।




