तरकुलवा(देवरिया)।
देवरिया जिला के पथरदेवा विधान सभा अन्तर्गत तरकुलवा ब्लॉक के तवकलपुर गांव में शनिवार को भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में उपास्थित लोगों को पांच प्रण की शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश विकास की रफ्तार तेजी के साथ पकड़ चुका है। सरकार की ओर से चलाई गई जनहित की योजनाओं का लाभ देश के लोगों को मिल रहा है। सरकार की योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि पांच सालों में 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। हर महीने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीकी के प्रयोग से क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 15 नवंबर को प्रदेश में 174.28 लाख किसानों को रु.849 करोड़ हस्तांतरित किया गया। कृषिमंत्री ने दो महिलाओं की गोद भराई और एक शिशु अन्न प्राशन और तीन किसानों को किसान सम्मान निधि का स्वीकृति पत्र सौंपने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कृषि, बाल विकास पुष्टाहार इत्यादि विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इसके पूर्व छोटी गण्डक के राजघाट पर 24 लाख रुपये की
लागत से बने शव दाह गृह का लोकार्पण किया।इस दौरान भाजपा के संजय सिंह, डॉ0 जितेन्द्र प्रताप राव,ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, बीडीओ अरुण कुमार पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी, अंबुज शाही, ग्राम प्रधान रणजीत सिंह, रणधीर सिंह गोलू,नीतीश पांडेय,चुन्नू राव, सूरज गुप्ता,सुजीत आदि मौजूद रहे। संचालन राजा हिन्दुस्तानी ने किया।




