राममंदिर के उद्घाटन पर किसानों को सोलर पम्प का तोहफा देगी सरकार-कृषि मंत्री

SHARE:

 

देवरिया।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर का प्राण प्रतिष्ठा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेगे। यह अवसर लम्बे संघर्ष के बाद मिला है, इस प्रकार का अवसर अब शायद कभी न मिले। 33 हजार करोड़ की परियोजनाओं से नई अयोध्या का निर्माण किया गया है। यह निर्माण इस प्रकार किया गया है कि राममंदिर को त्रेता युग के जैसी भव्यता प्रदान की जा सके। 22 जनवरी को उद्घाटन समारोह के बाद 25 जनवरी से रामलला का दर्शन हो सकेगा। इसलिए 14 जनवरी से पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा जिसका शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ करेगे। यह अभियान 22 जनवरी तक चलेगा।
उक्त बाते श्री शाही ने शनिवार को अपने राघव नगर स्थित आवास पर पत्रकारो से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन पूरे भारतवासियों के लिए गौरव का दिन होगा,इस दिन रामलला अपने घर में प्रवेश करेगे। इसलिए गांव के लोग भी अपने-अपने गांव मे भजन कीर्तन सनातन व्यवस्था के अनुसार करें। 22 जनवरी को अवकाश घोषित कर यह प्रयास किया गया है कि गांव में इस दिन दीवाली जैसा माहौल रहे।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में 2 महीने के अन्दर लगभग 2 करोड़ श्रद्धालुओ के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए 25 जनवरी से हर रोज 25 ट्रेन अयोध्या के लिए हर रोज संचालित की जायेगी। सुरक्षा और साफ सफाई का सरकार के तरफ से पूरा ध्यान दिया जायेगा ताकि अयोध्या का संदेश पूरे भारत में जा सके। श्रीराम जन्मभूमि को देरवहा बाबा ने आर्शीवाद दिया और कहा कि अयोध्या में मंदिर जरूर बनेगा। हमारी सरकार रामराज्य वापस ला रही है।
उन्होंने कहा कि इतने बड़े अवसर पर सरकार ने किसानो को भी तोहफा दिया है। प्रदेश में 30 हजार सोलर पम्प खोलने का लक्ष्य रखा गया है ताकि किसानो को अच्छी सिचाई व्यवस्था मिल सकेगे और किसान सुदृढ़ बन सके। किसानो को सोलर पम्प पर केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर 60 प्रतिशत अनुदान देगी बाकी का अंशदान किसानो को देना पड़ेगा। उन्होने कहा कि किसान अब चाहे किसी भी फसल को बोये जैसे की मूगफली, बाजारा, मक्का, ज्वार हम सभी प्रकार की फसल खरीदने के लिए तैयार है और इसके लिए किसानो को अच्छा दाम भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है,जो थोड़ा बहुत गन्ना मूल्य का भुगतान नही हुआ है उसका भी भुगतान शीघ्र ही कर दिया जायेगा। हमारी सरकार किसानो को हर प्रकार से सुदृढ़ बनाने के लिए कटिबद्ध है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now