शापिंग माल के साथ रोडवेज का बनेगा कार्यालय

SHARE:

देवरिया। शहर के जर्जर हो चुके पुराने बस स्टेशन को तोड़ कर उसके स्थान पर शार्पिंग कम्पलेंक्स, पार्किंग और एआएम कार्यालय बनेगा। बेसमेंट में पार्किंग और उसके ऊपर एआरएम कार्यालय के साथ शापिंग कम्पलेंक्स होगा। बेसमेंट में पार्किंग का निर्माण होने से सैकड़ो की संख्या में वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। भवन के निर्माण पर करीब 20 करोड़ खर्च होगा। पार्किंग स्थल बनने से रामलीला मैदान में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। शापिंग कम्पलेक्स बनने से रोडवेज की आय में वृद्धि होगी।

शहर के कोआपरेटिव चौराहे पर पुराना बस डिपो था। जो लगभग पांच दशक पूर्व बना हुआ था। उस समय रोडवेज में बसों की संख्या कम थी। समय के साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों की तादात बढ़ती गई। जिससे पुराना बस स्टैंड में गाड़ी खड़ी नहीं हो पाती थी। इसके बाद कचहरी के पास वर्कशाप परिसर में दूसरा डिपो खुल गया। पुराना बस स्टेशन देख रेख के अभाव में जर्जर होता चला गया। अभी भी पुराने रोडवेज में एआरएम कार्यालय चलता है। जर्जर भवन का प्लास्टर कई बार कर्मचारियों के ऊपर टूट गर गिर रहा था। इसे देखते हुए विभाग ने परिसर में नया भवन बनाने के लिए पत्राचार किया। पूर्व के डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शहर में पार्किंग की व्यवस्था को देखते हुए पुराने बस स्टैंड का प्रस्ताव बना कर भेजवाया था। विभाग ने पुराने रोडवेज में पार्किंग के साथ शापिंग कम्पलेक्स बनाने की योजना बनाया। जिससे विभाग को आर्थिक लाभ हो सके। पुराने बस स्टेशन परिसर में व्यवसायिक काम्पलेक्स, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय एवं बेसमेन्ट में पार्किंग निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए पहले उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिडेट को नामित किया गया था। जिसमें लगभग 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया था। अब निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को सौंप दी गई है।

—————
एआरएम ओम प्रकाश ओझा ने बताया कि पुराने बस स्टेशन परिसर में व्यवसायिक काम्पलेक्स, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय एवं बेसमेन्ट में पार्किंग निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था नामित हो गई है। इसके बनने से विभाग को राजस्व में वृद्धि होगी।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now