डीएम ने यातायात सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

SHARE:

देवरिया। शहर के पुरवा स्थित सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के सामने शनिवार को द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का समापन हो गया। जिसमें डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाया। इसके साथ ही सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया। सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने का आवाह्न किया गया।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए समय समय पर जागरुता कार्यक्रम पुलिस और यातायात विभाग द्वारा चलाया जाता है।  इसके लिए विभाग के साथ ही जिले के स्वंयसेवा संस्थाओं और जागरुक लोगों को आगे आना होगा। जिससे सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाई जा सके।
एडीएम अरुण कुमार राय ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा यातायात नियमों का पालन करें। जिससे सड़क सुरक्षा पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने कहा कि सड़क पर बिना लाइसेंस व फिटनेस के वाहनों की जॉच की जायेगी, बसों के स्पीड कंट्रोल डिवाइस की जांच,चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच एवं क्रू की वर्दी की जांच, निगम एवं अनुबंधित बसों में रिफलेक्टिव टेप लगायें, चालकों को रात में बस संचालन के दौरान हेडलाइट के हाईबीम प्रयोग के संबंध में जानकारी देना जैसी गतिविधियों को सुनिश्चित कराया गया है। अंत में डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को शपथ दिलाया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश झा, सीओ सिटी संजय रेड्डी,  बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, यात्रीकर अधिकारी अनिल कुमार तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्लूडी आरके सिंह, टीएसआई भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे।  कार्यक्रम का संचालन श्री संजय दूबे के द्वारा किया गया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now