सोनूघाट से बरहज तक की सड़क बनेगी फोन लेन

SHARE:

देवरिया। सोनूघाट से बरहज बाइपास तक की सड़क को फोर लेन करने की तैयारी शुरु हो गई। विभाग सड़क को 12.5 मीटर चौड़ा फोर लेन बनाने के लिए बरहज के विधायक ने पत्राचार किया था। इसके बाद विभाग 21 किलोमीटर सड़क को फोर लेन करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिकाशासी अभियंता ने बरहज के एसडीएम से सड़क के दोनों तरफ भूमि अधिग्रहण करने के लिए पत्राचार किया है। भूमि मिलने पर फोन लेन सड़क मनानने का रास्ता साफ होगा।
देवरिया मुख्यालय से बरहज की दूरी 29 किलोमीटर है। जिला मुख्यालय से जाने वाली सड़क सोनूघाट से काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। जर्जर हो चुके सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती हे। देवरिया से सोनूघाट तक फोर लेन सड़क है। वहीं सोनू घाट से बरहज होते हुए वारणसी तक नेशनल हाइवे को जोड़ने वाली सड़क है। सोनूघाट से बरहज की जर्जर सड़क को फोर लेन करने के लिए बरहज के विधायक ने पत्रचार किया गया था। उन्होंने पीडब्लूडी मंत्री से मिलकर सड़क को फोर लेन करने के लिए मांग किया था। विभाग के आलाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिकाशासी अभियंता से सड़क के बारे में जानकारी मांगी। सड़क चौड़ी करण करने में भूमि की आवश्यकता पड़ेगी। सड़क 12.5 मीटर चौड़ी होनी है। इसके लिए अधिशासी अभियंता ने बरहज के एसडीएम से सोनूघाट से लेकर बरहज बाइपास तक 21.65 किमी लम्बाई में बीच में कुछ स्थानों पर सड़क के लिए भूमि कम है। ऐसे स्थानों पर भूमि अधिग्रहण करने की आवश्यकता के लिए पत्रचार किया है। भूमि मिलने पर विभाग फोर लेन का स्टीमेट बनाकर विभाग को भेजेगा। जिससे सड़क के चौड़ीकरण की उम्मीद जग गई है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now