देवरिया डिवीजन में ओटीएस के लिए बनाया काल सेंटर

SHARE:

 

देवरिया। अधिक से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ देने के लिए एक्सईएन कार्यालय में एक काल सेंटर बनाया गया है। यहां से उपभोक्तओं को फोन कर बकाया भुगतान के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
जिले में करीब चार लाख उपभोक्ताओं पर 756 करोड़ बकाया था। देवरिया डिवीजन में राजस्व वसूली ठीक नहीं था। इस लिए कुछ माह पूर्व देवरिया डिवीजन के अधिशासी अभियंता का तबादला कर दिया गया था। देवरिया डिवीजन में आए अधिशासी अभियंता बीके सिंह कार्यभार ग्रहण कर जिले को समझ रहे थे। विभाग ने नवम्बर में ओटीएस योजना शुरु कर दिया। पहली बार बिजली चोरी के मामले में भी छूट दिया गया है। ओटीएस के प्रथम चरण के शुरुआती दिनों में काफी कम लोग बिल के भुगतान कर रहे थे। जिस पर देवरिया डिवीजन के अधिशासी अभियंता ने कार्यालय में काल सेंटर शुरू कराया। यहां कर्मचारियों को लगाकर बकाएदारों को फोन कर कार्यालय बुलाया जा रहा है।

रात में कटे कनेक्शन की हो रही जांच
बकाए में कटे कनेक्शनों की रात में अधिशासी अभियंता जांच कर रहे हैं। सूचना मिल रही थी कि दिन में बिजली कटने पर शाम को कनेक्शन को जोड़वा दिया जा रहा है। इसके लिए अधिशासी अभियंता बीके सिंह स्वंय और विजलेंस टीम के साथ भ्रमण कर चेकिंग कर रहे हैं। जो उपभोक्ता ओटीएस में रजिस्ट्रेशन करा रहे है, उनकी लाइन जोड़ दिया जा रहा है।

कोट———
डिविजन के उपभोक्ताओं को ओटीएस का फायदा पहुंचाने के लिए फिल्ड से लेकर कार्यालय तक के कर्मचारी को लगाया गया है। इसके लिए कार्यालय में कर्मचारियों को लगाकर उपभोक्ताओं को फोन कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं के घरों पर कर्मचरियों को भेजा जा रहा है। यह अभियान आगे भी चलेगा।
बीके सिंह, अधिशासी अभियंता, देवरिया डिवीजन।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now