
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट के दरोगा प्रेम सागर के नेतृत्व में शुक्रवार को आरपीएफ ने स्टेशन पर जागरुकता कार्यक्रम चलाया। प्लेटफार्म नम्बर एक, दो और तीन पर मौजूद यात्रियों को बीच रहने की हिदायत दिया जा रहा था। कोहरे के चलते ट्रेने दिखाई नहीं दे रही रेलवे ट्रैक के पास खड़े होने के चलते ट्रेन के चपेट में आ सकते है। इस लिए यात्रियों को प्लेटफार्म पर आने के बाद ही ट्रेनों पर चढ़ने की अपील कर रहे थे। इसके साथ ही वेटिग हाल सहित अन्य जगह जा कर रेलवे यात्रियों को जहर खुरानी, चैनपुलिंग सहित अन्य जानकारियों से जागरुक किया। इस दौरान हेड कांस्टेबल विजय दीक्षित, कांस्टेबल उपेन्द्र मिश्र मौजूद रहे।




