आरपीएफ और विजलेंस की सयुंक्त टीम ने  टिकट काउंटर से तीन दलालों को दबोचा

SHARE:

देवरिया।
गोरखपुर विजलेंस टीम ने आरपीएफ के साथ मिलकर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर बुधवार को छापेमारी किया। टिकट काउंटर से तीन दलालों को दबोच लिया। दलालों के पास से चार तत्काल टिकट बरामद हुआ। विजिलेंस ने गिरफ्तार तीनों दलालों को आरपीएफ को सौंप दिया। तीनों को रेल अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु की। गोरखपुर मुख्य सतर्कता निरीक्षक यातायात ओमप्रकाश सिंह ने आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद के नेतृत्व में विजलेंस की टीम ने बुधवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर छापेमारी किया। जहां तत्काल टिकट के साथ तीन दलालों को दबोचा। पूछताछ में दलालों ने अपना नाम हरिओम राय पुत्र रामकुमार निवासी महुआबारी, सोमनाथ थाना सदर कोतवाली और करम साहनी पुत्र राज साहनी निवासी शास्त्री नगर महुआबारी थाना सदर कोतवाली बताया। तीसरा अभियुक्त नाबालिक था।तलाशी लेने पर तीनों के पास से तत्काल का चार टिकट बरामद हुआ। विजिलेंस ने तीनों दलालों को आरपीएफ को सौंप दिया। आरपीएफ ने तीनों को रेल अधिनियम मुकदमा दर्ज किया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now