
देवरिया।
बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी में लोकतंत्र में युवा मतदाताओं की भूमिका पर चर्चा किया गया।
मुख्य अतिथि तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रोफेसर शरद चंद मिश्र ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्जलन कर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहाँ ग्राम प्रधान से लेकर महामहिम राष्ट्रपति का चुनाव भी मतदान से होता है। मुख्य अतिथि ने कहा कि लोकतंत्र का मूल आधार व माध्यम मतदान होता है और मतदान चुनाव के द्वारा संपादित होता है। बी ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा जिया रहमान ने संगोष्ठी के विषय पर प्रकाश डाला। बीएससी की काजल गुप्ता व बीएड सौरभ ने भी अपने विचार रखे। पोस्टर में शिल्पी गिरी प्रथम, रोशनी यादव द्वितीय तथा अंजली तृतीय स्थान पर रही। वही स्लोगन में मानवी प्रथम, जिया रहमान द्वितीय तथा अवदेश कुमार तृतीय रहें।
समन्वयक डॉक्टर अभिषेक कुमार तिवारी ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ भावना सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में प्रो विनय रावत, डॉ समरेंद्र शर्मा, डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ सुधीर , डॉ अभिनव सिंह, डॉ मुकुल लवानिया, डॉ प्रद्योत सिंह, डॉ वी के पांडेय, डॉ हृदय कुमार, डॉ धीरज वर्मा, डॉ धर्मेंद्र, प्रतिभा आदि मौजूद रहे।




