हेडमास्टर बनने के लिए 135 शिक्षकों की हुई काउंसलिंग

SHARE:

देवरिया। परिषदीय विद्यालयों के हेड मास्टर के 162 पदों पर सहायक अध्यापक से पदोन्नति होना है। इसके लिए शुक्रवार को सदर बीआरसी पर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। बीएसए के देख रेख में 135 शिक्षकों ने हेडमास्टर बनने के लिए काउंसलिंग कराया। शेष बचे हुए शिक्षकों का आगे काउंसलिंग किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति की आस पूरी होने वाली है। पिछले दिनों विभाग ने पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची पोर्टल पर अपलोड कर दिया था। जिले में 2009 में शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को 2016 में पदोन्नति मिली थी। 2009 के बाद प्रदेश में कई शिक्षक भर्ती हुई लेकिन, पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर सहायक अध्यापकों को पदोन्नति देने के लिए पांच वर्ष की गोपनीय आख्या मांगी थी। इसके बाद शिक्षकों की वरिष्ठता क्रम में पदोन्नति देने की सूची तैयार की अपलोड किया गया। जिले में 162 प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टर के पद रिक्त है। उन्हें भरने के लिए विभाग पदोन्नति देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए शुक्रवार को सदर बीआरसी में शिक्षकों की काउंसलिंग किया गया। जिसमें 162 सहायक अध्यापकों को बुलाया गया था। जिसमें से 135 शिक्षकों ने सुबह दस बजे से तीन बजे के बीच काउंसलिंग कराया। शेष शिक्षक शनिवार को अपना काउंसलिंग कराएंगे। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर के लिए 162 शिक्षकों का पदोन्नति होना है। इसके लिए काउंसलिंग कराई गई है। जिसमें 135 शिक्षक शामिल हुए है। शेष बचे हुए शिक्षकों को आगे तिथि निर्धारित कर काउंसलिंग कराया जाएगा। इसके बाद काउंसलिंग की सूची अपलोड किया जाएगा।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now