दो गावो में हुआ संकल्पित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम फ़ोटो,

SHARE:

 

 

तरकुलवा।
देवरिया जिले के तरकुलवा विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनहुला रामनगर तथा पहाड़पुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरकार की योजनाओं को गांवो में सही तरीके से गरीबों तक नही पहुँचाने पर समाज कल्याण, ग्राहक सेवा केन्द्र, तथा स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कर्मचारियो को सांसद ने फटकार लगाई।
मुख्य अतिथि डा रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। गरीबों को योजनाओ का बेहतर लाभ पहुंचा करके कैसे आर्थिक रूप से सुदृण किया जाए, इसके लिए भाजपा सरकार संकल्पित है ।गरीब आवास के लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र, शौचालय का प्रमाण पत्र ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र, वितरित किया। सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई। गर्भवती महिलाओ का गोद भराई किया गया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा की भाजपा सरकार में ही लोगों को सही योजनाओ का लाभ मिल रहा है।इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रचलित करके कार्यक्रम का शुभारम किया गया । तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडे तथा ग्राम प्रधान ओंकार राव द्वारा अंग वस्त्र देकर के स्वागत किया गया।
इस दौरानग्राम श्रीनिवास मणि, राजू भारती, नन्हें राव, एपीओ निमित सिंह,नितेश पाण्डेय, विकास गुप्ता,धीरज मिश्रा, डा अमित कुमार, जीवन पति त्रिपाठी, मनोज भारती, गोलू सिंह, धीरज मिश्रा, शमशाद, लल्लन यादव, अंबुज शाही, हेमंत पाठक,आदि उपस्थित रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now