अतिक्रमण के विरुद्ध नगरो में चला अभियान

SHARE:

 

तरकुलवा।
तरकुलवा नगर पंचायत अन्तर्गत थाना रोड की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। इसके तहत नगर पंचायत प्रशासन, पुलिस बल और राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटवाया गया। थाना गेट से न्यू प्रा0 स्वास्थ्य केन्द्र मोड़ तक सड़क की पटरियों पर दोनों ओर अवैध रूप से बने दुकानों के छज्जों व अन्य अतिक्रमणों को तोड़कर हटवाया गया। साथ ही नगर पंचायत द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर तुरंत मलवा को हटवा दिया गया। प्रशासन की ओर से दुकान के सामने सड़क की पटरियों पर सामान नही रखने की नसीहत दी गई। राजस्वकर्मियों व पुलिस प्रशासन ने बताया कि अस्पताल मोड़ से लेकर देवरिया-कसया मेन सड़क तक थाना रोड की पटरियों पर से अतिक्रमण हटवाने का अभियान सोमवार को भी चलाया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत के ईओ पंकज कुमार, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, कानून गो शैलेष सिंह, लेखपाल रामरूप सिंह, सभासद सूरज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now