
देवरिया।
राजकीय इण्टर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट- गाइड शिविर का शुभारम्भ मुख्यअतिथि और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया। झंडारोहण और स्काउट गाइड टोली ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद स्काउट गाइड के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यायुक्त मिथिलेश सिंह ने स्काउट- गाइड शिविर में सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउट और गाइड हमें एक साथ किसी भी स्थिति में सामना करने की सीख देता है। समूह में रहकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। आपदा के समय स्काउट गाइड लोगों की सहायता करता है। इस लिए इसमें सभी छात्रों को हिस्सा लेना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड हर स्थान पर लोगों के बीच रहकर कार्य करता है। इसके बाद झंडारोहण के पश्चात स्काउट गाइड टोली का विभाजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्काउट गाइड को वर्षा ताली, राकेट ताली, ऋतुराज एवं युनुस अंसारी, द्वारा सिखलाया गया। स्काउट/गाइड द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक रमेश सिंह, जगदीश नरायण सिंह (सेवानिवृत) रामसुरत यादव (सेवानिवृत) गोबिन्द सिंह, नरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय शंकर कुशवाहा, मंकेश्वर मिश्र, अभिषेक शर्मा, पूर्व पीटीए अध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्र, पिन्टु लाल, होशिला प्रसाद, बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहें।




