ओटीएस के प्रति जागरुकता को निकाली रैली

SHARE:

रुद्रपुर।

देवरिया जिले के रुद्रपुर में एक मुश्त समाधान योजना की सफलता के लिए विभाग के कर्मचारी रैली निकालकर उपभोक्ताओं को जागरुक कर रहे है। मंगलवार को रुद्रपुर कस्बा में कर्मचारियों ने रैली निकालकर ओटीएस के बारे में लोगों को जानकारी दिया। उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द कार्यालय पहुंच कर योजना का लाभ उठाने का आवाह्न किया।
रुद्रपुर के एसडीओ अवनीश कुमार के नेतृत्व में उपकेंन्द्र से रैली निकली। जो रुद्रपुर टाऊन में, खजुआ चौराहा, आदर्श चौराहा, सेमरौना, लाला टोली वार्ड, गोला वार्ड, जमुनी चौराहा, इमामबाड़ा चौक, पुराना चौक होते हुए वापस सब स्टेशन पर पहुंच की समाप्त हुई। कर्मचारियों ने नगर के विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर बिजली का बिल जमा करने का आवाह्न किया। इसके साथ तीन चरणों में ओटीएस के फायदे के बारे में जानकारी दिया।
रैली में एसडीओ अवनीश कुमार, जेई राजा कुमार ,  संगम रावत, कार्यालय अधिक्षक विनय विश्वकर्मा , तथा समस्त लाईनमैन मीटर रीडर उपस्थित रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now