देवरिया आरपीएफ ने चौरी चौरा में चलाया जागरुकता अभियान  

SHARE:

देवरिया आरपीएफ ने चौरी चौरा में चलाया जागरुकता अभियान

देवरिया ।
सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट के जवानों ने त्यौहारों को देखते हुए चौरी चौरा रेलवे स्टेशन और वहां के समपार फाटकों पर जागरुकता अभियान चलाया। इसके साथ ही लोगों को रेलवे लाइन पर न चलने और ट्रेनों पर पत्थर फेंकने से होने वाली दुर्घटना के बारे में जानकारी दिया। किसी संदिग्ध व्यक्ति और सामान देखने पर पुलिस या आरपीएफ को सूचना देने की अपील किया।

सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद के निर्देश पर पोस्ट के जवान देवरिया गोरखपुर रेल खंड के चौरी चौरा रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया। जवानों ने चौरी चौरा रेलवे स्टेशन के साथ ही समपार फाटक संख्या 136 पर पहुंचे। जहां पर गेटमैन अमरजीत सिंह के साथ आस पास के रहने वाले युवकों को जागरुक किया। इसके बाद आरपीएफ के जवान गेट संख्या 143 सी गेटमैन शेषमणि यादव,गेट संख्या 144c गेटमैन अरविंद कुमार से मिल कर जानकारी लिया। इसके बाद वहां भी जागरुकता कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरुक किया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक हेम सिंह और कांस्टेबल रमेश प्रसाद ने लोगों को गेटों पर आने जाने वाले स्थानीय लोगों से रेलवे फाटक सावधानीपूर्वक पार करने,आने जाने वाली गाड़ियों पर पत्थर न चलने तथा रेलवे ट्रैक को वहां पार न करने आदि की जानकारी दी।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now