हत्याकांड में जेल गए शिक्षक को बीएसए ने किया निलम्बित

SHARE:

हत्या में जेल गए शिक्षक को बीएसए ने किया निलम्बित

देवरिया।
देवरिया जिले के पुरवां मेहड़ा मोहल्ले में 1 अक्तूबर को रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए बवाल के मामले में आरोपी एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को बीएसए ने निलम्बित कर दिया है। शिक्षक मामले में आरोपी होने के बाद जेल भेज दिए गए थे। इस मामले में इलाज के दौरान लखनऊ में दोनों पक्षों के एक- एक व्यक्तियों की मौत हो गयी थी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मोहल्ला के रहने वाले रामअशीष यादव और बसपा के राजाराम चौहान के बीच 1 अक्तूबर की सुबह विवाद हो गया था। जमीन पर एक पक्ष के कुछ लोग निर्माण कार्य करा रहे थे। सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और निर्माण कार्य रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बवाल शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे को मारने-पीटने लगे। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष के महाराणा प्रताप गंभीर रुप से घायल हो गए, उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान पिछले दिनों मौत हो गई। मामले में रामअशीष के बेटे राहुल की तहरीर पर राजाराम चौहान, शशिभूषण चौहान, धनन्जय चौहान पुत्रगण चन्द्रिका चौहान, रविभूषण चौहान, आनन्द मोहन चौहान पुत्रगण राजाराम चौहान, राजाराम चौहान के दमाद सच्चिदानन्द ,अखिलेश पुत्र धनुषधारी, संदीप पुत्र मूलचन्द्र निवासीगण पुरवा थाना सदर कोतवाली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में 27 अक्तूबर को रविभूषण चौहान, आनन्द मोहन चौहान पुत्रगण राजाराम चौहान और राजाराम के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविभूषण चौहान बैतालपुर के सिरजम गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक हैं। बैतालपुर के खंड शिक्षाधिकारी ने सहायक अध्यापक के पुलिस अभिरक्षा में जेल जाने की रिपोर्ट बीएसए को भेजा। बीएसए ने मामले को देखते हुए जेल गए शिक्षक रविभूषण चौहान को दो नवम्बर को निलम्बित कर दिया है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now