कुशीनगर में सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया महिलाओं का हौसला
कुशीनगर। मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन रविंद्रनगर धूस में महिला सुरक्षा को लेकर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दुबे, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिलाधिकारी संजय चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव और महिला कल्याण विभाग से नलिन सिंह मौजूद रहे।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रो. वीणा, रीता यादव, प्रियंका चौरसिया, प्रीति सिंह, वंदना कुशवाहा, साक्षी पांडेय, सुनीता पांडेय और मीरा शुक्ला को सम्मानित किया गया। वहीं, गृह विभाग की ओर से मिशन शक्ति प्रभारी अर्चना सिंह, महिला उपनिरीक्षक दीपशिखा, पूर्णिमा सरोज और प्रीति वर्मा सहित महिला आरक्षियों प्रियंका सिंह, वंदना, मंजूषा, प्रियंका यादव, ममता, सोनी चौरसिया, ज्योति कुमारी, पूजा यादव और अर्चना यादव को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आमजन के साथ पुलिस विभाग के सैकड़ों कर्मी उपस्थित रहे। मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना रहा।
Author: Anoop k. Yadav
📰 सच, तथ्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध 🎯 खबर वही, जो जनता के काम आए



