बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, बांटी राहत सामग्री

SHARE:

सालिकपुर और महदेवा में ग्रामीणों से लिया बाढ़ का जायजा, अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

जितेंद्र सिंह, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के बीच बुधवार को मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बाढ़ प्रभावित ग्राम सालिकपुर और महदेवा का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली और जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की।

मंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने आवागमन, खाद्य सामग्री, पशुओं के चारे और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी परेशानियां बताईं। ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने की मांग भी रखी।

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रयास है कि प्रभावित लोगों तक समय से राहत पहुंचाई जाए और किसी परिवार को जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

उन्होंने कहा कि ‘सरकार जनता के द्वार’ के संकल्प के तहत प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।

मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों की जरूरतों का आकलन कर राहत सामग्री, भोजन और अन्य आवश्यक सहायता समय से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने राहत वितरण में लापरवाही न बरतने और वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

सालिकपुर और महदेवा में राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ के दौरान समय पर मिलने वाली राहत से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहारा मिलता है।

दौरे के दौरान स्थानीय विधायक विवेकानंद पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी रखने को कहा।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now