तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

SHARE:

सिर में गंभीर चोट लगने से सड़क पर बेहोश पड़ा था युवक, भाजपा नेता ने कार से पहुंचाया अस्पताल

खड्डा। थाना क्षेत्र के फाटक दौना के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक ने सामने से जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। वहीं स्कूटी सवार महिला भी सड़क पर गिर गई। हालांकि, तत्काल उसके गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं हो सकी।

घायल की पहचान सुरेश कुमार यादव (50), पुत्र भिखारी यादव, निवासी सौरहा बुजुर्ग, थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरेश बाइक से तेज गति से जा रहे थे। फाटक दौना के पास उनकी बाइक सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और सुरेश भी सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा नेता कुणाल राव की नजर घायल पर पड़ी। हालत गंभीर देख उन्होंने तत्काल कार रोकी और घायल को अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया। बताया गया कि सुरेश बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचे थे और उनके सिर में गंभीर चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों और स्कूटी सवार महिला की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

Jitendar Singh
Author: Jitendar Singh

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now