कुशीनगर में छात्राओं ने एसपी-एएसपी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

SHARE:

रक्षाबंधन से पहले कुशीनगर पुलिस कार्यालय पहुंचीं तीन स्कूलों की छात्राएं, अधिकारियों ने उपहार देकर दिया आशीर्वाद

कुशीनगर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को जिले के तीन शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी और एएसपी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। छात्राओं ने भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। गीता इंटरनेशनल स्कूल, जिंदल पब्लिक स्कूल रविंद्रनगर धूस और आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल खड्डा की छात्राएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा।इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं के स्नेह और सम्मान के लिए उनका आभार जताया। अधिकारियों ने छात्राओं को उपहार देकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

एसपी ने कहा- सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और सम्मान को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। छात्राओं को किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस और छात्राओं के बीच आत्मीय माहौल देखने को मिला। रक्षाबंधन के पर्व से पहले आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सुरक्षा के रिश्ते का संदेश दिया।

Anoop k. Yadav
Author: Anoop k. Yadav

📰 सच, तथ्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध 🎯 खबर वही, जो जनता के काम आए

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now