तरकुलवा।
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में लघु शंका करके वापस लौट रहे एक बृद्ध को देर रात ट्रक ने उसके श के सामने ही ठोकर मार दिया ।जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी सुभाष चौहान उर्फ एस ओ (60) पुत्र सिंहासन रोज की भांति अपने घर पर भोजन करने के बाद सोए थे। देर रात वह लघु शंका करने के लिए सड़क के किनारे गए थे वापस आ रहे थे कि कंचनपुर से गोरयाघाट की तरफ जा रही ट्रक ने उनके घर के सामने ही उनको ठोकर मार दी । आवाज सुनकर जब पत्नी निकली तो चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग जुटे तो उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। मौत की सूचना मिलते हैं घर में कोहराम मच गया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




