लखनऊ।
अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होने के बाद आज विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना के नेतृत्व में विधायकों ने राममंदिर के दर्शन किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष भाव विहल दिखे। उन्होंने कहा कि भाव विहल हूं भावुक हूुं समर्पित हूं भगवान के चरणों में।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं उस समय यहां आया था जब यहां पर एक ढांचा खड़ा था जो छह दिसम्बर को हमारे सामने टूटा था। उस समय यहां आया था जब 1990 में यहां पर गोली चली थी। उस समय यहां पर आया था जिस समय चबूतरे का निर्माण हुआ था। श्री महाना ने कहा कि उस समय भी यहां आया था जब यहां पर शिलान्यास हुआ था। उस समय यहां आया था जिस समय यहां पर मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था। आज सबसे सौभाग्य की बात है भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भाव विहल हूुं भावुक हूं समर्पित हूं भगवान के चरणों में। इतना कहते हुए विधानसभा अध्यक्ष का गला भर आया और इसके आगे वह बोलने में असमर्थ हो गए।




