124 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से हटेंगे हाईटेंशन तार

SHARE:


देवरिया।
परिषदीय विद्यालयों के उपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार जल्द हटेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हाईटेंशन तार को हटाने की विभागीय कवायद शुरु हो गई है। हाईटेंशन तार हटने से बच्चों व अभिभावकों को काफी राहत मिलेगी। पूरे जिले में 124 परिषदीय स्कूलों के उपर से 11,33, 220 और 440 वोल्ट के हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। इन विद्यालयों में तार और पोल को शिफ्ट करने के लिए बीएसए ने बिजली विभाग को स्टीमेट बनाकर भेजने के लिए पत्राचार किया गया है।

सरकारी विद्यालयों में नौनिहालों के नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग भले ही गंभीर है, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं रहता हैं। कई परिषदीय विद्यालयों के भवन के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। विभागीय अधिकारियों को इसकी चिता नहीं है। जिले में 2021 परिषदीय विद्यालय हैं और इनमें सवा दो लाख छात्रों का नामांकन है। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं बिजली तो कहीं बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही से समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। कुछ ऐसे विद्यालय हैं, जिन्हें लाइन के नीचे बनवा दिया गया तो कुछ जगहों पर बिजली विभाग ने स्कूल के ऊपर से लाइन खींच दी है।

दोनों विभागों की मनमानी से खतरा बना हुआ है। वर्ष 1960 से बाद के कई स्कूल है, जिनके ऊपर से हाईटेंशन का जार गुजरा हुआ है। इन तारों को हटाने के लिए पूर्व में विभाग द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया। कुछ माह पूर्व बीएसए ने ऐसे सभी विद्यालयों के बारे में सूची खंड शिक्षाधिकारी से मांगा था। इनमें से 124 विद्यालय ऐसे हैं, जिनके ऊपर से या परिसर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। इन्हें शिक्षा विभाग ने चिह्नित भी कर लिया है, लेकिन उसे हटवाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। विभाग इन विद्यालयों से हाई टेंशन तार को हटवाने के लिए बिजली विभाग से पत्राचार कर स्टीमेट मांगा है। जिसमें से गौरीबाजार, देवरिया डिविजन ने स्टीमेट बनाकर भेजा है।

किसी ब्लॉक में कितने स्कूलों के ऊपर से गुजरा है तार
जिले के परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से तार गुजरे हुए है। जिसमें तरकुलवा विकास खंड में नौ, सलेमपुर में छह, बनकटा में छह, बैतालपुर में सात, गौरीबाजार में दस, बरहज नगर में दो, देवरिया में सात, रामपुर कारखाना में तीन, भटनी में दस, भागलपुर में तीन, पथरदेवा में छह, बरहज ग्रामीण में 15, भलुअनी में 11, देसही देवरिया में 13 और रुद्रपुर में 16 विद्यालयों के ऊपर से तार गुजरे हुए है।

बोली बीएसए
शासन से विद्यालयों के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजरने के बारे में सूची मांगी गई थी, विद्यालयों को चिह्नित कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही बिजली तार हटाने की विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए बिजली विभाग से स्टीमेट मांगा गया है। स्टीमेट मिलने के बाद इसे आलाधिकारियों को भेजा जाएगा।
– शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए, देवरिया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now