
देवरिया। परिजनों ने किशोरी को डांटा तो उसने कुंडी में दुप्पटा के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुकुन्दपुर गांव की रहने वाली फिजा(15)पुत्री जमील अंसारी गांव के पास ही एक विद्यालय में पढ़ती थी। शनिवार को परिजनों ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया। जिससे वह नाराज होकर कमरे में चली गई। परिवार के लोग देर शाम को खाना खाने के लिए बुलाने गए तो देखा कि वह कुंडी में दुप्पटा के सहारे फंदे से लटक रही थी। परिजन उसे नीचे उतारे और देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत से घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिजनों को सौंप दिया।




