बरहज के व्यवसायी की बाराबंकी में सड़क हादसे में मौत, चालक घायल

SHARE:

 

 

देवरिया।

जिले बरहज से व्यवसायिक कार्य के लिए लखनऊ जा रहे नगर के व्यवसायी की बाराबंकी के टोल प्लाजा के समीप  घने कोहरे के कारण चार पहिया वाहन डिवाइडर से टकरा गया। जिससे व्यवसायी की मौके पर ही मौत  हो गई। वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।  व्यवसायी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरहज नगर के पुराना बरहज के रहने वाले मुन्ना कुमार जायसवाल( 52) पुत्र नवाबचंद जायसवाल शनिवार की भोर में करीब दो बजे अपने चार पहिया वाहन से व्यावसायिक कार्य के लिए लखनऊ के लिए जा रहे थे। गोरखपुर लखनऊ फोरलेन पर बाराबंकी जनपद के टोल प्लाजा से करीब पांच किलोमीटर आगे मोहनिया थाना क्षेत्र में पहुंचे थे कि घने कोहरे के कारण डिवाइडर से चार पहिया वाहन टकरा गया। जिससे मुन्ना कुमार जायसवाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बरहज के पटेल नगर दक्षिणी पश्चिमी मोहल्ले के रहने वाला उनका चालक बशीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज बाराबंकी के एक अस्पताल में चल रहा है। व्यवसायी की सड़क हादसे में मृत्यु की जानकारी होते ही परिजन का रोते बिलखते बुरा हाल है। नगर के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई। वह तीन भाइयों में छोटे थे। उनकी दो बेटी शीतल, छोटी और एक बेटा शिवांश है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now