फाइनांस कर्मी ने खुद रची थी लूट की कहानी,भेजा गया जेल

SHARE:

 

देवरिया।

जिले के बरहज थाना क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मचारी ने रुपए हड़पने के लिए  पुलिस को लूट की कहानी रच दिया।  एसओजी  ने मामले का खुलासा करते हुए कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बरहज नगर के रगरगंज में एक माइक्रो फाइनांस कंपनी की शाखा है। चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के  दूधनाथ गांव के रहने वाले शशिकांत मौर्य पुत्र रामदत्त फाइनेंस कंपनी का कर्मी है। उसने 28 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए गया। रुपये खुद अपने पास रख लिया और पुलिस को रुपये लूट लिए जाने की जानकारी दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी तो उसे युवक पर शक हुआ लूट की सूचना देने वाले शशीकांत मौर्य से पूछताछ किया। सख्ती बरतने पर शशिकांत ने राज उगल दिया।
प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि युवक रुपये खुद रखकर लूट की सूचना दिया था। मामले में जांच की गई और युवक से पूछताछ करने पर सच्चाई स्वीकार किया। प्राप्त रकम को रकम जानबूझकर चोरी कर लेने, संपति का दुरुपयोग करने के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now