सेना के जवान की बस में हार्ट अटैक से मौत

SHARE:

 

देवरिया।

ड्यूटी से घर आ रहे सेना के जवान की बस में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। सेना के अधिकारी शुक्रवार की देर शाम जवान का शव लेकर घर पंहुचे तो परिवार में कोहरम मच गया। मृत जवान के घर पंहुच कर उप जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों ने पंहुच कर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शव का दोहरीघाट स्थित मुक्ति पथ पर सलामी के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सुरौली थाना क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग निवासी नरेंद्र चौहान पुत्र स्व पारसनाथ चौहान सेना में लांस नायक पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी हिमांचल के शिमला में थी। वह गुरुवार को छुट्टी लेकर घर आने के लिए बस में बैठे थे। हिमांचल में ही रामपुर पंहुचे ही थे कि बस में उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पर सेना के अधिकारी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर हवाई जहाज शव से गोरखपुर पंहुचे। देर शाम शव लेकर घर पंहुचा। पार्थिव शरीर घर पंहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सुनैना बार बार बेहोश हो जा रही थी। बेटी संध्या व बेटा राज का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों के चित्कार से वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो गईं। मौके पर एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, सीओ बरहज राजेश सिंह, एसओ सुरौली विनोद कुमार सिंह, उसरा चौकी राधेश्याम चौधरी समेत साथ आए सेना के जवानों नें पुष्प चक्र व माला चढ़ा कर जवान को श्रद्धांजलि दी। शव का अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्ति पथ पर अंतिम सलामी के साथ की गई।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now