बीमारियों से बचाव के  32 सीएचओ को दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

 

देवरिया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात 32 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को (सीएचओ) को शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य समेत विभिन्न बीमारियों के रोकथाम की जानकारी दी गई।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि घर के पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए जिलेभर में 250 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर   कार्यरत हैं। यहां मातृ शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग एंव अन्य बीमारियों  की रोकथाम, जांच और उपचार सम्बंधित सेवाएं दी जा रहीं है। इन सेवाओं में बढ़ोतरी करते हुए शीघ्र ही मानसिक स्वास्थ्य और ईएनटी सम्बंधित सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।
मुख्य प्रशिक्षक व एसीएमओ आरसीएच डॉ. संजय चंद ने कहाकि परिवार नियोजन में परिवार की आय, माता का स्वास्थ व बच्चों के समुचित पालन पोषण के अलावा बुनियादी शिक्षा को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त समय पर बच्चों के जन्म से लेकर पालन पोषण तक की जानकारी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस ठंड के मौसम में नवजात बच्चों को ठंड से बचाने के लिए लाभार्थियों को सीएचओ उचित सलाह दें। डीसीपीएम राजेश गुप्ता ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को आशा कार्यकर्ता और एएनएम के अलावा स्थानीय स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्वास्थ्य से जुड़े हुए कार्यो को बेहतर तरीके से करना है। सीएचओ ग्रामीण इलाको में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने व सभी प्रमुख बीमारियों से बचाव के साथ ही उससे संबंधित परामर्श देने और निदान करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण में डॉ. जसवंत मल्ल, अरबन के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, डॉ. नीलिमा, डॉ. मोईनुद्दीन अंसारी, सीएचओ नईम खान, रजन शर्मा, सरला गौतम, मयंक तिवारी, विनोद रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now